भरनो में पेड़ से टकराई अनियंत्रित हाइवा, केबिन में फंसा चालक सुरक्षित निकाला गया
भरनो थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक अजीत गोप केबिन में फंस गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे एक घंटे में सुरक्षित निकाला गया। उसकी स्थिति सामान्य है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भरनो, प्रतिनिधि। जिले के भरनो भरनो थाना क्षेत्र के कुसुमबाहा-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित फुटकल पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में दबकर बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसआई मंटू चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल चालक की पहचान सिंगरौली गांव निवासी 22 वर्षीय अजीत गोप के रूप में हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की स्थिति सामान्य है और खतरे से बाहर है।जानकारी के अनुसार अजीत रोजाना खाली हाइवा लेकर गांव लौटता था। बुधवार को भी वह हाइवा लेकर सिंगरौली जा रहा था। इसी दौरान कुसुमबाहा गांव के समीप अचानक वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया, जिससे हाइवा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


