Ghumla News: हटिया से बानो स्टेशन तक एक सितंबर 30 नवंबर तक से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Ghumla News: एक सितंबर से हटिया-राउरकेला रेलमार्ग पर हटिया से बानो रेलवे स्टेशन तक 91 दिनों तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। ट्रेन संख्या 08631 सुबह 9:15 बजे हटिया से बानो के लिए रवाना होगी। स्थानीय लोगों ने ट्रेन के परिचालन पर खुशी जताई है और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। आगामी एक सितंबर से हटिया-राउरकेला रेलमार्ग पर हटिया से लेकर बानो रेलवे स्टेशन तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन पूजा स्पेशल ट्रेन के रुप मे लगातार 91 दिन तक ट्रिप करेंगी। शुक्रवार को पोकला रेलवे स्टेशन मास्टर एमएल तिर्की ने जानकारी देते हुए बतया कि रेलवे प्रशासन की ओर से निर्गत कि गई पत्र मे बताया गया है कि स्पेशल ट्रेन आगामी एक सितंबर को (ट्रेन संख्या 08631) हटिया से सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे बानो रेलवे स्टेशन के लिये प्रस्थान करेगी। जो सुबह 11 बजकर 30 मिनट मे बानो पहुंचेगी।
इस बीच बालसिरिंग स्टेशन,लोधमा,कर्रा,गोविंदपुर,बकसपुर,पोकला,पकरा,कुरकुरा,महाबुआंग स्टेशन तक जाएगी। जबकि बानो की ओर से(ट्रेन संख्या 08632) शाम 04 बजकर 30 मिनट मे हटिया के लिये रवाना होगी। ट्रेन में दो एसएलआरडी कोच और छह सामान्य श्रेणी के लगे रहेंगे। ट्रेन के परिचालन से तोरपा,कामडारा , बसिया,कर्रा बानो समेत आसपास के रेलयात्रियों को काफी सुविधा होगी। और कई लोगों का रोजगार भी चलेगा। ट्रेन के परिचालन की सूचना पर स्थानीय लोगों मे काफी हर्ष व्याप्त है। और ग्रामीणों ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया है।


