नप क्षेत्र में मतदाताओं की मैपिंग के लिए आज से लगेगा विशेष कैम्प

Jan 02, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला नगर परिषद् के अंतर्गत मतदाता मैपिंग के लिए तीन-चार जनवरी को विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। सभी पर्यवेक्षकों और बीएलओ को अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छूटे हुए मतदाताओं की पहचान की जा सके।

नप क्षेत्र में मतदाताओं की मैपिंग के लिए आज से लगेगा विशेष कैम्प

गुमला। नगर परिषद् गुमला क्षेत्र अन्तर्गत पिछले एसआईआर के तहत छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग के लिए तीन-चार जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न पांच बजे तक संचालित होगा। नोडल पदाधिकारी निर्वाचन, नगर परिषद् गुमला द्वारा सभी पर्यवेक्षकों और बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे अनिवार्य रूप से अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर कैम्प को सफल बनाएं। कैम्प के दौरान छूटे हुए योग्य मतदाताओं की पहचान एवं मैपिंग की जाएगी,ताकि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;