Ghumla News: भरनो में एसआईआर दावा-आपत्ति निष्पादन को लेकर विशेष शिविर
हिन्दुस्तान, गुमला
Ghumla News: भरनो के तुरीअम्बा पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामवासियों ने मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं और त्रुटियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर और अन्य नेताओं की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया।

Ghumla News: भरनो। प्रखंड के तुरीअम्बा पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा-आपत्तियों के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों, समस्याओं तथा दावा-आपत्तियों की जानकारी अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को दी। अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर,प्रखंड प्रमुख पारस उरांव व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया गया।


