पालकोट में लाठी से पीट-पीट कर बेटे ने की पिता की हत्या,फरार

Dec 06, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

सरकारी राशन के वितरण को लेकर हुई पिता-पुत्र में विवाद सरकारी राशन के वितरण को लेकर हुई पिता-पुत्र में विवादसरकारी राशन के वितरण को लेकर हुई पिता-पुत्र

पालकोट में लाठी से पीट-पीट कर बेटे ने की पिता की हत्या,फरार

पालकोट, प्रतिनिधि । पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया खिजुर टोली गांव में शनिवार अपराहन करीब चार बजे पारिवारिक विवाद में मारवाड़ी महली ने अपने 70 वर्षीय पिता कृष्णा महली की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विवाद की शुरुआत सरकारी राशन के वितरण को लेकर हुई। पिता और पुत्र के बीच कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ी और हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्से में पुत्र ने पास रखी लाठी उठाकर अपने पिता पर ताबड़ तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण कृष्णा महली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।परिजन

और ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आरोपी पुत्र वहां से फरार हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत पालकोट थाना को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई रामचन्द्र यादव और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आस पास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में पहले भी छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हत्या का रूप ले लिया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।