गुमला-जशपुर मार्ग पर ऑटो-पिकअप की टक्कर में छह घायल
गुमला-जशपुर मार्ग पर सोमवार को सीलम के समीप ऑटो और पिकअप वाहन की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना में ऑटो चालक और पांच अन्य महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है।

गुमला, प्रतिनिधि। गुमला-जशपुर मार्ग स्थित सीलम के समीप सोमवार दोपहर ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। घायलों में ऑटो में सवार 35 वर्षीय जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण नगर की 25 वर्षीय सुषमा देवी, 29 वर्षीय ममता देवी, 32 वर्षीय प्रतिमा देवी, 50 वर्षीय मोना देवी तथा 30 वर्षीय पार्वती देवी शामिल हैं।स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉ. पीसीके भगत द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी घायल अस्पताल में इलाजरत हैं।जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सहित कुल छह लोग ऑटो में सवार होकर सीलम जंगल की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सीलम ढलान के पास सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार में ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी सहयोग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


