Shiv Guru Discussion Held at Dumri Temple with Spiritual Insights डुमरी में शिव गुरू परिचर्चा का आयोजन, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsShiv Guru Discussion Held at Dumri Temple with Spiritual Insights

डुमरी में शिव गुरू परिचर्चा का आयोजन

डुमरी के शिव मंदिर में रविवार को शिव गुरू परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। रांची से आए अवधेश कुमार तिवारी ने शिव को गुरु के रूप में मानने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 29 Dec 2024 11:37 PM
share Share
Follow Us on
डुमरी में शिव गुरू परिचर्चा का आयोजन

डुमरी। डुमरी शिव मंदिर में रविवार को शिव गुरू परिचर्चा का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक कार्यक्रम में महिला-पुरूष विश्वासियों ने हिस्सा लिया। मौके पर रांची से पहुंचे अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि भगवान शिव को गुरू के रूप में जुड़ने से कल्याण व गुरू अपने शिष्य की जिम्मेंवारी लेते है। उन्होनें बताया कि महेश्वर शिव को तीन सूत्र के माध्यम से गुरू बनाया जा सकता है। प्रथम सूत्र के रूप में दया,दूसरे में चर्चा व तीसरे सूत्र के रूप में नमन माध्यम होता है। कार्यक्रम में भजन कीर्त्तन के साथ परिचर्चा की गयी। मौके पर उदय गुप्ता,संजीव केशरी,किरण देवी,ज्योति देवी,बेबी देवी,जया देवी,अंजू देवी,लतिका ढाली,सुनीता देवी,एकता देवी,मौसमी देवी,प्रमिला देवी,गीता देवी,वीणा देवी,शोभा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।