गुमला नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदारी मजबूत करने उतरीं प्रो.शिमला

Feb 02, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

सैकड़ों समर्थकों संग किया नामांकन सैकड़ों समर्थकों संग किया नामांकन सैकड़ों समर्थकों संग किया नामांकन सैकड़ों समर्थकों संग किया नामांकन सैकड़ों समर्

गुमला नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदारी मजबूत करने उतरीं प्रो.शिमला

गुमला, संवाददाता । नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष पद के लिए शिमला कुमारी ने बुधवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जुलूस के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच जब वे कचहरी परिसर पहुंचीं, तो माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। शिमला कुमारी का सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। वे ओ कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं और सुमति छात्रावास की अधीक्षक के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया है। इसके अलावा वे जेपी आंदोलनकारी एवं पुलिस सब इंस्पेक्टर रहे स्व. शिवचरण उरांव की पत्नी हैं, जिससे उन्हें सामाजिक सम्मान और पहचान दोनों प्राप्त है।नामांकन

के बाद उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।