कामडारा आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से तरबूज व सब्जी खेती बर्बाद

Apr 07, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

कोंसा में 5.50 एकड़ तरबूज की फसल पूरी तरह चौपट कोंसा में 5.50 एकड़ तरबूज की फसल पूरी तरह चौपटकोंसा में 5.50 एकड़ तरबूज की फसल पूरी तरह चौपटकोंसा म

कामडारा आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से तरबूज व सब्जी खेती बर्बाद

कामडारा, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के कोंसा पंचायत में सोमवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में लगी सब्जियों और तरबूज की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। खासकर कोंसा खैरा टोली में करीब 5.50 एकड़ में लगी तरबूज की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।प्रभावित किसानों में सरजीत लोहरा के डेढ़ एकड़ में लगी तरबूज और एक एकड़ में टमाटर की फसल चौपट हो गई। वहीं एतवा केरकेट्टा के दो एकड़,तोबियस केरकेट्टा के दो एकड़ और बार्गी केरकेट्टा के एक एकड़ में लगी तरबूज फसल के साथ-साथ गेहूं और कद्दू, टमाटर, मिर्च जैसी सब्जियां भी ओलावृष्टि की चपेट में आकर नष्ट हो गईं।

इसके अलावा कोंसा खास, खैराटोली और सरनाटोली गांवों के किसानों की फसलों को भी भारी क्षति हुई है। किसान कोकलो केरकेट्टा,सामुएल केरकेट्टा और अनिल केरकेट्टा ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण उनके खेतों में लगी तरबूज, टमाटर, मिर्ची, लौकी सहित अन्य सब्जियों की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।मंगलवार को प्रभावित किसानों ने कोंसा पंचायत के मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से सहायता मिलना बेहद जरूरी है। इधर प्रखंड के अन्य क्षेत्रों से भी ओलावृष्टि से फसल नुकसान की सूचना मिल रही है। अंचल प्रशासन ने प्रभावित किसानों से नुकसान की फोटो और आवेदन पत्र जमा करने का निर्देश दिया है, ताकि सत्यापन के बाद क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।