आंधी में उड़ा घर का एसबेस्टस,बारिश से अनाज व सामान बर्बाद

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

घाघरा प्रखंड की आरंगी पंचायत में तेज आंधी और बारिश से पचो देवी के घर का एस्बेस्टस छत उड़ गया। इससे घर में रखा चावल और अन्य सामान बारिश में भींगकर बर्बाद हो गया। पचो देवी ने 40 हजार रुपये के नुकसान की बात कही और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

आंधी में उड़ा घर का एसबेस्टस,बारिश से अनाज व सामान बर्बाद

घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड की आरंगी पंचायत अंतर्गत पलमा डीपाटोली में रविवार को बारिश के साथ आई तेज आंधी से एक महिला को भारी नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवा के कारण पचो देवी के घर का एस्बेस्टस छत उड़ गया। जिससे घर में रखा चावल समेत अन्य जरूरी सामान बारिश में भींगकर बर्बाद हो गया। पीड़िता पचो देवी ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी से घर की छत में लगे करीब 20 एस्बेस्टस उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। छत उड़ जाने से पूरा मकान खुला हो गया और बारिश का पानी सीधे घर के अंदर घुस गया। इससे घर में रखा चावल, कपड़े व अन्य घरेलू सामान पूरी तरह खराब हो गए।पीड़िता

के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से करीब 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है, ऐसे में हुए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है।पचो देवी ने अंचल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा है कि सरकारी सहायता मिलने पर ही घर को दोबारा रहने योग्य बनाया जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।