सिलम में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल,रिम्स रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला-जशपुर मार्ग पर सिलम ढलान के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल गुमला में प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया। दोनों युवक भरनो से रायबेड़ा जा रहे थे जब यह हादसा हुआ।

सिलम में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल,रिम्स रेफर

गुमला। गुमला-जशपुर मार्ग स्थित सिलम ढलान के समीप गुरुवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भरनो निवासी सनाउल अंसारी और बासुआ निवासी इमरोज आलम के रूप में हुई है। घटना गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे की रही है। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भरनो से उड़ीसा बॉर्डर स्थित रायबेड़ा जा रहे थे।

इसी दौरान रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम ढलान के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।