Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSBI Life Insurance Provides Claim Check to Family of Road Accident Victim

सड़क हादसे में मृतक के आश्रित को मिला बीमा का चेक
संक्षेप:
रायडीह में मई महीने में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मो. इलयास के परिवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने बीमा राशि का चेक प्रदान किया। शनिवार को गुमला शाखा में नाजरिन परवीन को चेक दिया गया, जिसमें शाखा...
Sep 14, 2025 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
रायडीह। मई महीने में सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले शंखमोड़ मांझाटोली निवासी मो. इलयास के आश्रित को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अभिकर्ता शैलेश कुमार झा ने मृतक के आश्रित नाजरिन परवीन को शनिवार को एसबीआई शाखा गुमला में बीमा की राशि का चेक दिलवाया। चेक वितरण के मौके पर शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, मनोज मिंज, आशीष दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




