Ghumla News: शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में संत पात्रिक गुमला बना चैंपियन

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय तुरबुंगा में आयोजित 14वीं शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में संत पात्रिक उच्च विद्यालय ने संत जूड्स को 3-0 से हराया। समापन समारोह में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खेलों के महत्व पर जोर दिया।

Ghumla News: शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में संत पात्रिक गुमला बना चैंपियन

Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय तुरबुंगा में आयोजित 14वीं शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति अंतर विद्यालय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में संत पात्रिक उच्च विद्यालय गुमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संत जूड्स उच्च विद्यालय नौडीहा को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बरवे उच्च विद्यालय चैनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो तथा विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रधानाध्यापक फादर एन्सेलम केरकेट्टा समेत विद्यालय के शिक्षक व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में संत पात्रिक गुमला बना चैंपियन