Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsRTI Scam Exposed in Shivnathpur Tensions Rise as Accusations Fly
घपलेबाजी उजागर होने पर शिवनाथपुर पंचायत में घमासान, थाना पहुंचा मामला

घपलेबाजी उजागर होने पर शिवनाथपुर पंचायत में घमासान, थाना पहुंचा मामला

संक्षेप:

सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत में आरटीआई के जरिए कथित घपलेबाजी उजागर होने के बाद पंचायत का माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मुखिया और आरटीआई के माध्यम स

Jan 01, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत में आरटीआई के जरिए कथित घपलेबाजी उजागर होने के बाद पंचायत का माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मुखिया और आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगने वाले ग्रामीणों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला इतना बढ़ गया कि मामला सिसई थाना तक पहुंच गया। एक ही दिन में तीन अलग-अलग आवेदन थाना में दिए जाने से पंचायत में तनाव का माहौल बना हुआ है।आरटीआई कार्यकर्ता बालेश्वर उरांव और सुकरू उरांव की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उन्होंने पीएम आवास योजना तथा 14वें और 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की जानकारी आरटीआई के माध्यम से प्रखंड कार्यालय से मांगी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरटीआई से प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया है कि मुखिया फ्लोरेंस देवी ने अपने पति और बहू के नाम से पीएम आवास योजना का लाभ लिया है,जबकि एतवारी देवी का स्वीकृत आवास अब तक नहीं मिला है।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस मामले में बीडीओ से जांच की मांग किए जाने की जानकारी मिलते ही मुखिया ने गाली-गलौज की और धमकी देते हुए कहा कि जहां शिकायत करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। बालेश्वर और सुकरू ने आशंका जताई है कि मुखिया से उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा हो सकता है।वहीं दूसरे आवेदन में अमर टोप्पो ने आरोप लगाया है कि मुखिया फ्लोरेंस देवी ने उसके साथ मारपीट की, झूठे केस में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। अमर टोप्पो के अनुसार सोमवार को वह सिसई स्थित कमलेश होटल में नाश्ता कर रहा था,तभी मुखिया वहां पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए हेलमेट से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। उसने ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसका सोने का चेन और रुपये भी छीन लिए गए। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मुखिया फ्लोरेंस देवी ने अमर टोप्पो के खिलाफ सिसई थाना में छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। मुखिया का कहना है कि सोमवार को सिसई से घर लौटने के दौरान रास्ते में अमर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि अमर पहले भी इस तरह की हरकत करने की कोशिश कर चुका है, लेकिन लोकलज्जा के कारण वह चुप रहीं। मुखिया के अनुसार अमर टोप्पो पिछले कई दिनों से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और इससे पहले भी वह सुकरू और अमर के विरुद्ध आवेदन दे चुकी हैं।इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर काउंटर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।