ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलागुमला में रोटरी क्लब का मंडल परिदर्शन समारोह

गुमला में रोटरी क्लब का मंडल परिदर्शन समारोह

रोटरी क्लब गुमला का मंडल परिदर्शन समारोह पालकोट रोड स्थित क्लब के सभागार में हुआ। समारोह में क्लब के मंडलाध्यक्ष विवेक कुमार शामिल हुए। समारोह की शुरुआत मंडलाध्यक्ष विवेक कुमार, जिलाध्यक्ष विनोद...

गुमला में रोटरी क्लब का मंडल परिदर्शन समारोह
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSun, 13 Aug 2017 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

रोटरी क्लब गुमला का मंडल परिदर्शन समारोह पालकोट रोड स्थित क्लब के सभागार में हुआ। समारोह में क्लब के मंडलाध्यक्ष विवेक कुमार शामिल हुए। समारोह की शुरुआत मंडलाध्यक्ष विवेक कुमार, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव पवन कुमार सहायक मंडलाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। इससे पूर्व गुमला आगमन पर विवेक कुमार का स्वागत किया गया। साथ ही अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और सचिव पवन कुमार ने शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। विवेक कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब एक विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था है। जिसका लक्ष्य मानव सेवा और जनसेवा है। ऐसी ख्यातिप्राप्त सेवाभाव से ओतप्रोत संस्था का नगर में होना गौरव की बात है। क्लब का अपना भवन होना भी अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब अपने स्थापना के बाद से ही मानव सेवा से जुड़ा काम कर रही है। पूरे विश्व के मानव समुदाय को हम एक मानकर काम करते हैं। आनेवाला वर्ष युवा शक्ति का है अधिकाधिक संख्या में क्लब से युवाओं को जोड़कर आगे बढ़ें। हर कार्य को मिलकर करें, दिशाहीन नहीं हो। मंजिल का निर्धारण कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में क्लब कई योजनाओं को लेकर आ रहा है। नि:शुल्क 300 लोगों की हार्ट सर्जरी की जानी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक दिन का रक्तदान शिविर लगाकर 4000 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इससे क्लब का मान और बढ़ा है। अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने क्लब द्वारा किये गए अब तक के काम जानकारी दी। मनोज कुमार ने मंडलाध्यक्ष के काम की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन के मौके पर अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके सत्यनारायण प्रसाद, अधिवक्ता भैरव प्रसाद, विनय लाल, भगवान साबू, रामजी गुप्ता, पंचू साहू, अनिल आनंद, अनमोल गुप्ता, बसंत कुमार, मनोज शर्मा, दीपक गुप्ता, विजय दी ग्रेट, मनोज कुमार, अधिवक्ता नवीन मिंज, राजू जायसवाल, फ्लोरा मिंज, महिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, चांदनी गुप्ता, लीलावती देवी, कुसुम साय, फूलो देवी, चंद्रकला साबू, ऊषा कुमारी, भवानी प्रसाद आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें