आटा चक्की दुकान से 17 हजार की चोरी, केस दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुमलागुमला के शास्त्री नगर निवासी राम प्रसाद साहू ने 5 मई की रात को चोरों द्वारा उनकी आटा चक्की दुकान से 17,000 रुपये चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गुमला। सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी राम प्रसाद साहू ने चोरों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि 5 मई की रात जशपुर रोड स्थित काली मंदिर के समीप उनकी आटा चक्की दुकान का छत काटकर चोरों ने 17 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने मामले में चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
ये भी पढ़ें:घर का ग्रील तोड़ नकदी व सामान की चोरी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


