
भरनो में लगातार हो रहे सड़क हादसे की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की बैठक
भरनो प्रखंड में सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को देखते हुए एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों पर चर्चा की गई, जिसमें शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। सड़क सुरक्षा...
भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं और इसके बाद उत्पन्न होने जाम की स्थिति को देखते हुए सोमवार को भरनो थाना परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्य,जनप्रतिनिधि और प्रखंड के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में लोगों ने कुसुमबाहां मोड़,जुरा,दुम्बो,नवाटोली और खरवागड्ढा जैसे स्थानों पर बार-बार दुर्घटना होने की बात कही। साथ ही जुरा बाजार और कुसुमबाहां बाजार में खुलेआम बिक रही महुआ दारू को दुर्घटना की बड़ी वजह बताते हुए इसे बंद कराने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने आश्वस्त किया कि शराब की बिक्री बंद कराई जाएगी और इसमें जनता का सहयोग आवश्यक होगा।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो दुर्घटना की स्थिति में लोगों को समझाकर सड़क जाम रोकने और जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं रांग साइड में गाड़ी चलाने से होती हैं। जिन्हें लेकर समिति के सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे।बैठक में प्रमुख पारसनाथ उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ साहदेव और पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख पारसनाथ उरांव को अध्यक्ष बनाया गया। बीडीओ अरुण कुमार सिंह,सीओ अविनाश कुजुर, थाना प्रभारी कंचन प्रजापति और पंचायत समिति के सभी सदस्य इसमें शामिल किए गए।मौके पर पति तपावन साही, सकिम अंसारी, पवन भगत, अनवर खान, कपिल गोप, अजहर अली, सोकेश उरांव, मोकतार आलम, समशाद आलम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


