Ghumla News: भरनो के स्कूल से सिलिंडर और चावल की चोरी

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: भरनो प्रखंड में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अज्ञात चोरों ने हाल ही में मध्य विद्यालय डोंबा, रायकेरा और प्राथमिक विद्यालय समसेरा को निशाना बनाया, जहां से गैस सिलिंडर और चावल चुराए गए। शिक्षकों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है, लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Ghumla News: भरनो के स्कूल से सिलिंडर और चावल की चोरी

Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड में इन दिनों चोरों का हौसला बुलंद है। आए दिन बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बीते रात अज्ञात चोरों ने मध्य विद्यालय डोंबा को निशाना बनाते हुए किचन और स्टोर रूम का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर और चार बोरी चावल चुरा ले गए। शनिवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। इससे पूर्व 24 अगस्त की रात भी चोरों ने मध्य विद्यालय रायकेरा के किचन का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर की चोरी कर ली थी। उसी रात प्राथमिक विद्यालय समसेरा में भी किचन और स्टोर रूम का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर और दो बोरी चावल चुरा लिया गया था।

लगातार स्कूलों को निशाना बनाए जाने से शिक्षकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। संबंधित तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बीआरसी को सूचना देने के साथ भरनो थाना में लिखित आवेदन दिया है। लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद अब तक किसी चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है,जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: भरनो के स्कूल से सिलिंडर और चावल की चोरी