ककड़ोलता की स्वच्छता व पवित्रता को लेकर ग्रामीण एकजुट

Feb 21, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

डुमरी में 5 फरवरी को सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम की समीक्षा हेतु बैठक हुई। बैठक में स्वच्छता, शौचालय व्यवस्था और प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने पूजा स्थल पर शराब सेवन की घटनाओं पर नाराजगी जताई। 8 मार्च को विकास योजना पर फिर से बैठक करने का निर्णय लिया गया।

ककड़ोलता की स्वच्छता व पवित्रता को लेकर ग्रामीण एकजुट

डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिरसी ता नाले उर्फ ककड़ोलता में पांच फरवरी को आयोजित सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर शनिवार को अकासी पंचायत भवन परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने की। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कमियों और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।ग्रामीणों ने पूजा स्थल के चारों ओर शौचालय की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया, ताकि स्वच्छता बनी रहे और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठी। ग्रामीणों ने बताया कि प्लास्टिक कचरा मवेशी खा लेते हैं, जिससे उनकी मौत तक हो जाती है।

इसके अलावा, कुछ लोगों द्वारा पूजा स्थल पर शराब सेवन कर बोतलें खेतों में फोड़ने की घटनाओं पर नाराजगी जताई गई और ऐसे कृत्यों पर सख्त रोक लगाने की आवश्यकता बताई गई। बैगा, महतो, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया प्रतिनिधियों ने धार्मिक स्थल के समुचित विकास के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति जताई। निर्णय लिया गया कि आठ मार्च को पुनः वृहत बैठक कर विकास योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक का समापन धार्मिक स्थल की गरिमा, स्वच्छता और सुव्यवस्थित आयोजन के संकल्प के साथ हुआ। इसमें अकासी, नौगाई, सिरसी और पुटरुगी पंचायतों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।