रिटायर्ड फौजी ने की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mar 01, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

विशुनपुर के रिटायर्ड फौजी गोपाल बड़ाईक ने अपनी पत्नी राजमुनी देवी पर नगद राशि, मोबाइल और मेडिकल दस्तावेज लेकर भागने का आरोप लगाया है। गोपाल के अनुसार, पत्नी ने उन्हें अस्पताल से बाहर निकालने के बाद 27,750 रुपये और जरूरी कागजात चुराए। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिटायर्ड फौजी ने की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विशुनपुर । प्रखंड के कोयनार टोली निवासी रिटायर्ड फौजी गोपाल बड़ाईक ने एसपी को आवेदन देकर पत्नी राजमुनी देवी पर नगद राशि, मोबाइल व मेडिकल दस्तावेज लेकर भागने का आरोप लगाया है। गोपाल ने बताया कि आठ फरवरी को सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पत्नी उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल ले गई,फिर वापस गुमला लाकर भर्ती कराया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी 27,750 रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात लेकर चली गई। उन्होंने अपनी पत्नी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।