विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण तेज, जयपुर से पहुंची भगवान की प्रतिमा

Apr 06, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला के खटवा नदी के पास श्रीविश्वकर्मा मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भगवान श्रीविश्वकर्मा की प्रतिमा जयपुर से गुमला लाई गई। समाज के अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से मंदिर जल्द ही पूरा होगा और भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण तेज, जयपुर से पहुंची भगवान की प्रतिमा

गुमला। शहर के खटवा नदी के समीप निर्माणाधीन श्रीविश्वकर्मा मंदिर का कार्य तेजी से जारी है। मंदिर का करीब 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सोमवार को जयपुर से भगवान श्रीविश्वकर्मा की प्रतिमा गुमला पहुंची। जिसे विश्वकर्मा समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक उतारा। समाज के अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि सभी के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद भव्य रूप से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित कर भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।उन्होंने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र का पहला भव्य और विशाल विश्वकर्मा मंदिर होगा। निर्माण कार्य में गुमला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

जिससे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।