कामडारा में सड़क हादसे एक महीने में आठ लोगों की दर्दनाक मौत
कामडारा प्रतिनिघि कामडारा में सड़क हादसे एक महीने में आठ लोगों की दर्दनाक मौतकामडारा में सड़क हादसे एक महीने में आठ लोगों की दर्दनाक मौतकामडारा में सड

कामडारा, प्रतिनिधि । रांची-सिमडेगा स्टेट हाइवे इन दिनों हादसों का मार्ग बनता जा रहा है। दशहरा से लेकर अब तक कामडारा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें अधिकांश युवा शामिल हैं। लगातार हो रहे इन हादसों ने क्षेत्रवासियों में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। पहली दुर्घटना कामडारा बस्ती के पास ओवरटेक के दौरान हुई। जिसमें जरिया गांव के दो युवकों की मौत हो गई थी। दूसरी घटना दीपावली से ठीक पहले कामडारा-रनिया सीमा पर हुई। जिसमें कामडारा बस्ती के दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। इसके अगले ही दिन तोरपा के ममरला इलाके में एक और दर्दनाक हादसे में टुरूण्डू गांव के दो युवक और एक महिला की मौत हो गई।ताजा
घटना बुधवार को लोयंगा बाजार टांड़ के पास हुई, जहां दो लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। इस प्रकार, पिछले एक महीने में सड़क हादसों में आठ लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति, तीव्र गति और लापरवाही इन हादसों की मुख्य वजह हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, साइन बोर्ड लगाने और ट्रैफिक नियंत्रण के ठोस उपाय करने की मांग की है ताकि और जानें न जाएँ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


