Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsRajnil Tigga Appointed as New Gumna District Congress President
कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस को और सशक्त बनाया जाएगा: राजनील

कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस को और सशक्त बनाया जाएगा: राजनील

संक्षेप:

नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागतनवनियुक्त कांग्रेस जिला अ

Oct 07, 2025 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला, हिटी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गुमला जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा को गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सोमवार को जिला मुख्यालय के अलावे बसिया और भरनो प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके देकर तिग्गा का जोरदार स्वागत किया।भरनो में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ साहदेव की अगुवाई में तिग्गा का अभिनंदन किया गया। मौके पर तिग्गा ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी निभाना चुनौतीपूर्ण है,लेकिन कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस को और सशक्त बनाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस काल से ही वे पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और अब पूरे जिले में संगठन को नई दिशा देंगे।बधाई देने वालों में विकास साहू, रामरतन भगत, चिमन उरांव, जीवन मसीह बारला, गौरीशंकर चौधरी, मोकतार आलम, जुगल उरांव, अफरोज खान, अकील रहमान,आजाद अंसारी, प्रीति कुमारी सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि राजनील तिग्गा के नेतृत्व में गुमला कांग्रेस संगठन और अधिक सक्रिय और सशक्त रूप से जनता के बीच काम करेगा।