Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsRaid on Illegal Alcohol Production in Gumla 38 Liters of Mahua Liquor Seized
38 लीटर चुलाई शराब और 60 किलो जावा महुआ बरामद

38 लीटर चुलाई शराब और 60 किलो जावा महुआ बरामद

संक्षेप: गुमला में उत्पाद विभाग ने घाघरा और सिसई थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान 38 लीटर अवैध महुआ शराब और 60 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। जावा महुआ को नष्ट किया गया, और चार व्यक्तियों को...

Sat, 11 Oct 2025 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला। उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बेलगाड़ा, अरंगी और सिसई थाना क्षेत्र के सिसई हाट बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 38 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब और करीब 60 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। बरामद जावा महुआ को तुरंत नष्ट कर दिया गया। तलाशी में चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर संधान शुल्क वसूलने के बाद मुक्त किया गया। वहीं सिसई हाट बाजार में जब्त शराब के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अवर निरीक्षक प्रदीप करमाली के नेतृत्व में अभियान में उत्पाद सिपाही, गृह रक्षा वाहिनी के सशस्त्र जवान और अन्य कर्मी सक्रिय रूप से शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।