नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला में नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 4 अप्रैल को किशोरी की मां द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी मंगलदेव नगेशिया को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि चार अप्रैल को 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी उसकी मां द्वारा दर्ज कराई गई थी। जिसमें मरवई गुरदरी निवासी 20 वर्षीय मंगलदेव नगेशिया को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच व छानबीन तेज की। 13 अप्रैल को चलाए गए छापेमारी अभियान में लोहरदगा जिले से आरोपी और नाबालिग को बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू की है,जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।