Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsPublic Grievance Redressal Day in Ghaghra 15 Cases Resolved on Spot

घाघरा जन शिकायत में 15 मामलों का निष्पादन
संक्षेप:
घाघरा में सोमवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आवास योजना, पेंशन और राशन कार्ड के मामले शामिल थे। 15...
Sep 08, 2025 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
घाघरा। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। विशेष सुनवाई में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड और मईया सम्मान योजना से संबंधित मामले प्रमुख रहे। इनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।इस अवसर पर संबंधित विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


