Ghumla News: जनशिकायत निवारण दिवस पर जुटी फरियादियों की भीड़,डीसी के समक्ष व्यक्तिगत-सामुदायिक समस्याओं को रखा

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस पर विभिन्न प्रखंडों से ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। डीसी ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। शिकायतों में भूमि विवाद, बिजली, पानी और रोजगार शामिल थे। ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी गुहार लगाई।

Ghumla News: जनशिकायत निवारण दिवस पर जुटी फरियादियों की भीड़,डीसी के समक्ष व्यक्तिगत-सामुदायिक समस्याओं को रखा

Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। तयशुदा साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस पर व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के समाधान-निराकरण की आस में मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडो के आंचलिक इलाकों से फरियादियों की जुटान चंदाली स्थित समाहरणालय परिसर में हुई।

ग्रामीणों की समस्याएं

डीसी दिलेश्वर महतो से दूरदराज से मुख्यालय पहुंचते ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्या-परेशानी सुनी और त्वरित निराकरण को भरोसा दिया। जन शिकायत निवारण दिवस पर गुहार लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन विवाद, बिजली,पानी,रोजगार,आवास,पेंशन सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीसी के समक्ष अपनी गुहार लगायी। कामडारा के अनिकांत प्यारेलाल ओहदार ने कुरकुरा-बानो रोड पर पेट्रोल पंप संचालन को लेकर अनुमति का आवेदन समर्पित किया। और हाईकोर्ट द्वारा रिट याचिका में पारित आदेश का उल्लेख करते पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति का आग्रह किया।

शिकायतें और कार्रवाई

वहीं रॉक गार्डेन के पीछे सरकारी नाली पर अतिक्रमण की शिकायत उर्मिला किंडो ने की। आरोप लगाया कि नाली पर पक्का घेराबंदी से सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही है। डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण व जांच के निर्देश दिये। इसी कड़ी में मड़वा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज करायी। वहीं सिसई के मुरगू में विवादित भूमि पर निर्माण करने की शिकायत दर्ज कराते कार्रवाई की गुहार लगाया। जबकि चोटोंगपाठ के आदिम जनजाति समुदाय के रैयतो ने हिंडालकों पर करार की अनदेखी का आरोप लगाया।

अन्य मांगें

और बताया कि हिंडालकों द्वारा वर्ष 2012से उनकी रैयती जमीन पर खनन किया जा रहा है। रैयत ने शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, पुर्नवास, पानी की व्यवस्था से साथ खनन उपरांत भूमि समतलीकरण की मांग की है। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर के प्रतिनिधियों ने 9-12सिंतबर तक गुमला में आयोजित होने वाले प्रांतीय खेलकूद समारोह को लेकर सुरक्षा-चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। इसी कड़ी में कस्तूरबा स्कूल कामडारा के सेवानिवृत चौकीदार ने संविदा विस्तार की गुहार लगायी। चटकरपुर के ग्रामीणों ने अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। डीसी ने सभी फरियादियों को गंभीरता से सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिये।

सामान्य प्रश्न

गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस कब आयोजित हुआ?
गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस मंगलवार को आयोजित हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: जनशिकायत निवारण दिवस पर जुटी फरियादियों की भीड़,डीसी के समक्ष व्यक्तिगत-सामुदायिक समस्याओं को रखा