गुमला में सरहुल महोत्सव की तैयारी तेज,21 को निकलेगी शोभायात्रा

Mar 09, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

जयप्रकाश अध्यक्ष और सागर उरांव बने कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश अध्यक्ष और सागर उरांव बने कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश अध्यक्ष और सागर उरांव बने कार्यकार

गुमला में सरहुल महोत्सव की तैयारी तेज,21 को निकलेगी शोभायात्रा

गुमला, प्रतिनिधि। 21 मार्च को आयोजित होने वाले सरहुल महोत्सव की तैयारी को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक उरांव क्लब, दुंदुरिया (लोहरदगा रोड) में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष सरहुल महोत्सव को भव्य रूप से मनाने और पारंपरिक सांस्कृतिक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के पुनर्गठन पर भी सहमति बनी। सर्वसम्मति से जयप्रकाश उरांव को अध्यक्ष और सागर उरांव को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में माधुरी भगत,जितिया उरांव,गोविंद टोप्पो, हांदु भगत, मंगलाचरण उरांव, बसंत उरांव और प्रद्युम्न भगत का चयन किया गया।समिति के सचिव पद पर दीपनारायण उरांव को चुना गया।

सह सचिव के रूप में कमल उरांव, गौरी किंडो, सुनील उरांव, रामावतार भगत, देवराम भगत, तेंबू उरांव, शिवनंदन उरांव, खुदी भगत दुखी, मीना टोप्पो, जितेश मिंज, गरभू उरांव, देवेंद्र लाल उरांव, महेंद्र उरांव, अनिल उरांव, संजय किंडो और संजय भगत को जिम्मेदारी दी गई।इसके अलावा 52 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। सरहुल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च को दोपहर 1.30 बजे उरांव क्लब दुंदुरिया में अगली बैठक आयोजित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।