ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाभरनो में 10059 बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

भरनो में 10059 बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

पल्स पोलियों अभियान के तहत भरनो ब्लॉक के 10059 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। बीपीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के...

भरनो में 10059 बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गुमलाMon, 01 Feb 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भरनो।

पल्स पोलियों अभियान के तहत भरनो ब्लॉक के 10059बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। बीपीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए ब्लॉक में 47बूथ बनाये गये थे। और इस अभियान में नौ सुपरवाइजर व 189कर्मियों को लगाया गया था। इन्हीं के सहारे निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 98फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा दी गयी। शेष बचे दो फीसदी नौनिहालों को उनके घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी दवा पिलायेगें। इधर प्रखंड में पोलियो अभियान के बेहतर संचालन में सीओं प्रीति केरकेट्टा, चिकित्सा प्रभारी डा.सुषमा कुजूर, डा.अखिलेश टोपनो, डा.केके मिश्रा, रविंद्र कुमार पुनित कुमार, परवीन कुमार, प्रेम कुमार, अनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी भूमिका निभायी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें