ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाचर्चित भाई-बहन मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में भी कर रही छापामारी

चर्चित भाई-बहन मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में भी कर रही छापामारी

घाघरा के दो संदिग्धों की पुलिस सरगर्मी से कर रही तलाशघाघरा के दो संदिग्धों की पुलिस सरगर्मी से कर रही तलाशघाघरा के दो संदिग्धों की पुलिस सरगर्मी से कर रही...

चर्चित भाई-बहन मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में भी कर रही छापामारी
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSun, 01 Nov 2020 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

घाघरा में दुर्गा पूजा के दौरान नवमी की रात लोहरदगा निवासी संजीव भगत और उसकी बहन ममता खाखा का अपहरण कर हत्या करने के सनसनीखेज वारदात शामिल दो संदिग्ध आरोपियों को अनुसंधान में जुटी पुलिस ने लगभग चिन्हित कर लिया है। दोनो आरोपी घाघरा के ही बताये जा रहे हैं। इनमें एक पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है,जबकि दूसरा एक महिला नेत्री का बेटा बताया जा रहा है। वारदात के बाद से ही दोनो घाघरा से गायब हो गये थे। फलस्वरूप इन दोनो पर पुलिस का शक गहरा गया था। उधर इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही यहां पुलिस काफी दबाव में है। शनिवार को झारखंड पुलिस के डीजीपी एमवी राव समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी घाघरा का दौरा कर गुमला पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस दौरान गुमला पुलिस को डीजीपी राव ने खरी खरी भी सुनाई है। उधर दोनो संदिग्धो की तलाश में पुलिस की दो टीम झारखंड से बाहर दूसरे राज्यो में इनकी तलाश सरगर्मी से कर रही है। पुलिस की एक टीम बनारस ,तो दूसरी टीम प़ बंगाल में खाक छान रही है। इस बीच खबर है कि घाघरा में अनुसंधान में जुटी टीम ने हथियार बरामद की है। संभवत: इन हथियारो का प्रयोग भाई बहन के अपहरण और हत्या में इस्तेमाल किया गया था। हथियार बरामद होने की पुष्टि एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने की ,मगर उन्होंने कहा कि अभी इस विषय मे कुछ ज्यादा बताना सम्भव नही है। उधर रात करीब आठ बजे घाघरा इलाके में छानबीन में जुटे पुलिस कर्मियों के बीच अचानक हलचल कुछ तेज हो गई। जिससे कयास लगाए जा रहे है कि एक संदिग्ध को दबोचने में पुलिस की टीम को कामयाबी मिल गई है। बावजूद इसके इस विषय मे पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें