
गुमला में युवक की हत्या का 24 घंटे में उद्भेदन,आरोपी गिरफ्तार
म्यूजिक बॉक्स नहीं देने चंपा उरांव को टिक्लू बक्स ने गला घोंट कर मार डाला म्यूजिक बॉक्स नहीं देने चंपा उरांव को टिक्लू बक्स ने गला घोंट कर मार डाला
गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के बसुआ डरहा पतरा जंगल में खटकपुर निवासी 22 वर्षीय चंपा उरांव की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पनसो निवासी नेयासिद बक्स उर्फ टिकलू बक्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि घटना के दिन चंपा उरांव और नेयासिद बक्स गांव में नशा करने के बाद मछली मारने तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान चंपा अपने म्यूजिक बॉक्स से गाना बजा रहा था। नेयासिद ने उससे म्यूजिक बॉक्स मांगा, लेकिन चंपा ने देने से इंकार कर दिया।

बात-बात में दोनों के बीच झड़प हुई और गुस्से में आकर नेयासिद ने गमछा से चंपा उरांव का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास के जंगल में फेंककर फरार हो गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर पूरी घटना की जानकारी दी। मामले में सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।छापेमारी दल में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, उद्देश्वर पाल, गफ्फार अंसारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




