सिसई में पिकअप वैन से छह क्विंटल डोडा बरामद
चालक फरार,पुलिस जांच में जुटी सिसई में पिकअप वैन से छह क्विंटल डोडा बरामदसिसई में पिकअप वैन से छह क्विंटल डोडा बरामदसिसई में पिकअप वैन से छह क्विंटल ड

सिसई, प्रतिनिधि। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी-घाघरा चौक के समीप गुरुवार को सिसई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया। पुलिस के अनुसार जब्त डोडा की मात्रा करीब छह क्विंटल आंकी जा रही है। थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विरकेरा घाघरा की ओर से एक पिकअप वैन में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और तेलंगा खड़िया चौक के पास वाहन को रोक कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सड़क किनारे घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पिकअप वैन (नंबर जेएच 01 सीएम 0720) को कब्जे में लेकर उसमें लदा नशीला पदार्थ जब्त कर थाना ले आई। इस संबंध में तस्करों के खिलाफ सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


