Ghumla News: नशीले पदार्थ के सेवन करने के आरोप में तीन युवक हिरासत में
हिन्दुस्तान, गुमला
Ghumla News: गुमला में पुलिस ने नशीले पदार्थों के सेवन की सूचना के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया। गुप्त सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या नशीले पदार्थों की बरामदगी की जानकारी नहीं दी है।

Ghumla News: गुमला। शहर में नशीले पदार्थ के सेवन की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक स्थान पर कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ के लिए गुमला थाना ले गई। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने युवकों के पास से किसी नशीले पदार्थ की बरामदगी या उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


