गुमला के फुटबॉलर जिला फुटबॉल एसोसिएशन पर भड़के

Nov 13, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

बिना सूचना टीम भेजे जाने पर खिलाड़ियों में आक्रोश,जांच की मांग बिना सूचना टीम भेजे जाने पर खिलाड़ियों में आक्रोश,जांच की मांगबिना सूचना टीम भेजे जाने

गुमला के फुटबॉलर जिला फुटबॉल एसोसिएशन पर भड़के

गुमला, प्रतिनिधि । गुमला जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बिना पूर्व सूचना के लोहरदगा में मैच खेलने के लिए टीम भेजे जाने पर खिलाड़ियों गहरा आक्रोश है। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें प्रतियोगिता की कोई जानकारी नहीं दी गई,जबकि कई नेशनल स्तर के खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे थे। खिलाड़ियों ने सवाल उठाया कि जब एसोसिएशन ने किसी को अधिकृत सूचना नहीं दी,तो आखिर गुमला की ओर से खेलने गई टीम का चयन किस आधार पर किया गया। एसोसिएशन द्वारा भेजी गई टीम लोहरदगा में हुए मैच में पलामू से 4-0 के अंतर से हारकर बाहर हो गई,जबकि इससे पहले गुमला की टीम कभी पलामू से नहीं हारी थी।

खिलाड़ियों ने इसे गुमला फुटबॉल के लिए शर्मनाक स्थिति बताया और कहा कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हर्षित बड़ा, प्रदीप लकड़ा, आसिफ अली, राजकिशोर, प्रवीण तिर्की, पवन यादव, सुनील यादव,जयवीर उरांव, प्रकाश बरला,सूरज बाकला,भैया राम उरांव, बुद्धेश्वर उरांव और सुमन किंडो समेत कई खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से नाराजगी जताते हुए कहा कि खेल में पारदर्शिता और खिलाड़ियों का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है,तभी गुमला की पहचान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।