Ghumla News: पेट्रोल पंप पर मिलावटी ईंधन देने का आरोप, कई वाहनों के इंजन खुले

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: रायडीह थाना क्षेत्र के महादेव नगर के आरसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर वाहन मालिकों ने सवाल उठाए हैं। अगस्त में पेट्रोल भराने के बाद कई वाहनों में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद मरम्मत में हजारों रुपये खर्च हुए। वाहन मालिकों ने पंप प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Ghumla News: पेट्रोल पंप पर मिलावटी ईंधन देने का आरोप, कई वाहनों के इंजन खुले

Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे-43 स्थित रायडीह थाना क्षेत्र के महादेव नगर के आरसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। वाहन मालिकों का आरोप है कि 20 से 23 अगस्त के बीच इस पंप से पेट्रोल भराने के बाद उनके वाहनों में तकनीकी खराबी आने लगी।

पेट्रोल भराने के बाद वाहन मालिकों की समस्याएं

इसके बाद आधा दर्जन से अधिक वाहनों को मैकेनिक के पास ले जाकर इंजन खोलकर जांच और मरम्मत करानी पड़ी। नवागढ़ पतराटोली निवासी तौहिद आलम,गुमला निवासी रवि साहू व महेश कुमार और छत्तीसगढ़ निवासी शहजाद खान समेत अन्य वाहन मालिकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर संदेह जताया है।

वाहनों में तकनीकी खराबी का कारण

उनका आरोप है कि पेट्रोल में निर्धारित मात्रा से अधिक इथेनॉल अथवा अन्य पदार्थ की मिलावट के कारण वाहनों के इंजन प्रभावित हुए हैं। वाहन मालिकों के अनुसार मरम्मत में हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं। महेश कुमार की नई कार का इंजन तक खोलना पड़ा।

पंप प्रबंधन को मुआवजे की मांग

वाहन मालिकों ने कहा कि कई वाहन एक साथ खराब होने के बाद आपसी बातचीत में उन्हें पेट्रोल की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। उन्होंने पंप प्रबंधन से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। शिकायत के बाद पंप संचालक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया,लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और उपायुक्त से पेट्रोल के नमूने की निष्पक्ष जांच,पंप के स्टॉक व बिक्री रिकॉर्ड की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर शिकायत किन पर निर्भर करती है?
वाहन मालिकों का आरोप है कि पेट्रोल में निर्धारित मात्रा से अधिक इथेनॉल अथवा अन्य पदार्थ की मिलावट के कारण वाहनों के इंजन प्रभावित हुए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: पेट्रोल पंप पर मिलावटी ईंधन देने का आरोप, कई वाहनों के इंजन खुले