
पेसा नियमावली से ग्रामसभा को वास्तविक अधिकार प्राप्त होंगे: राजनील
गुमला में कांग्रेस पेसा उत्सव कार्यक्रम पेसा नियमावली से ग्रामसभा को वास्तविक अधिकार प्राप्त होंगे: राजनीलपेसा नियमावली से ग्रामसभा को वास्तविक अधिकार
गुमला, संवाददाता । क्रिसमस के अवसर पर गुरुवार को गुमला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में पेसा उत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि पेसा नियमावली की स्वीकृति से ग्रामसभा को वास्तविक अधिकार प्राप्त होंगे। अब गांवों के विकास की दिशा और दशा का निर्णय गांव के लोग स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासी अधिकारों,जल-जंगल-जमीन की रक्षा और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की पक्षधर रही है और यह निर्णय उसी विचारधारा का परिणाम है।कांग्रेस
नेता आशिक अंसारी ने कहा कि पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामसभा को स्कूल,अस्पताल, खनन, लघु वनोपज और जल संसाधनों के उपयोग पर निर्णायक अधिकार मिलेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। दीपनारायण उरांव ने कहा कि वर्षों से आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था, जिसे अब सम्मान मिला है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण प्रतिनिधि और आम लोग उपस्थित थे। पेसा उत्सव के दौरान जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में केक काटकर क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




