ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाझानद और महिला मंडल के लोग डीडीसी से मिले

झानद और महिला मंडल के लोग डीडीसी से मिले

झारखंड नवनिर्माण दल और महिला मंडल सहयोग संचालन समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विजय सिंह के अगुवाई में डीडीसी से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल ने गुमला, सिसई, भरनो, रायडीह सहित कई प्रखंडों में शौचालय...

झानद और महिला मंडल के लोग डीडीसी से मिले
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाTue, 01 Aug 2017 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड नवनिर्माण दल और महिला मंडल सहयोग संचालन समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विजय सिंह के अगुवाई में डीडीसी से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल ने गुमला, सिसई, भरनो, रायडीह सहित कई प्रखंडों में शौचालय निर्माण में हो रही गड़बड़ी रोकने और दोषियो पर कार्रवाई की मांग की। बातचीत में झानद संयोजक ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी रोकने के लिए लाभुक के खाते में या महिला मंडल को राशि आवंटित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि टोटो में 144 शौचालय बनना है। लेकिन 120 अबतक अधूरे पड़े हैं। जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की जरूरत है। डीडीसी ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। मौके पर कामेश्वर तिवारी, पुष्पा पन्ना, रेशमा बीबी, कुंती देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें