सरहुल और ईद को लेकर गुमला में शांति समिति की बैठक आज
Mar 15, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
गुमला में सरहुल और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सोमवार को एक शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4.30 बजे शुरू होगी, जिसमें एसडीपीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन भी किया जाएगा।

गुमला। सरहुल और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गुमला सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 4.30 बजे से शुरू होगी। जिसमें एसडीपीओ, एसडीओ सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में दोनों पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद शाम करीब छह बजे से इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया है। थाना प्रभारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव और परामर्श देने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


