मुहर्रम को लेकर रायडीह शांति समिति की हुई बैठक
रायडीह में मुहर्रम पर्व के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के निर्णय पर चर्चा की गई। जुलूस और मेले के लिए नियमों का पालन करने की अपील की गई। सीओ और थाना प्रभारी ने आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रायडीह। मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को रायडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नवागढ़ पतराटोली, बरगीडांर, मेजबान, पुराना रायडीह और महुआटोली में निकलने वाले मोहर्रम जुलूस एवं पुराना रायडीह में लगने वाले मेला को लेकर चर्चा की गई। नवागढ़ पतराटोली में 25 जून की शाम इमामबाड़ा से जुलूस निकलने की जानकारी दी गई।सीओ और थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने सभी समितियों को नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस में हरे बांस व स्टील पाइप में झंडा लगाने से बचें, झंडे की ऊंचाई निर्धारित रखें और लाइसेंस व वॉलेंटियर सूची जमा करें।
साथ ही डीजे में आपत्तिजनक गाने नहीं बजाने का निर्देश दिया गया। बैठक में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


