Ghumla News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर 23 अगस्त को शांति समिति की बैठक
हिन्दुस्तान, गुमला
Ghumla News: गुमला में 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व के लिए 23 अगस्त को शांति समिति की बैठक होगी। इस बैठक का उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारी करना है। एसडीपीओ और एसडीओ बैठक की अध्यक्षता करेंगे, और समिति के सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे।

Ghumla News: गुमला। आगामी 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर गुमला सदर थाना परिसर में 23 अगस्त, रविवार को शाम चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करना है। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ, एसडीओ के द्वारा किया जाएगा। थाना प्रभारी गुमला की ओर से शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों से बैठक में ससमय उपस्थित होने की अपील की गई है। इस दौरान ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
साथ ही समिति के सदस्यों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुझाव और परामर्श भी लिए जाएंगे।

