ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलारायडीह के कांसिर में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दर्जन भर जख्मी

रायडीह के कांसिर में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दर्जन भर जख्मी

रायडीह गुमला चैनपुर मार्ग पर रायडीह थाना अन्तगर्त्त कांसीर कोयनारटोली के समीप मंत्री नामक यात्री बस शुक्रवार को अपराहृन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे किसान जखरियस लकड़ा की मौत हो...

रायडीह के कांसिर में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दर्जन भर जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 07 Jul 2018 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

रायडीह गुमला चैनपुर मार्ग पर रायडीह थाना अन्तगर्त्त कांसीर कोयनारटोली के समीप मंत्री नामक यात्री बस शुक्रवार को अपराहृन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे किसान जखरियस लकड़ा की मौत हो गयी। हादसे के शिकार बने जखरियस डुमरी प्रखंड के भागीटोली का रहने वाला है। उधर इस दुर्घटना में दर्जन भर यात्री घायल हो गये। हादसे में गंभीर रूप से घायल चैनपुर निवासी गुलाबी देवी 50 वर्ष और प्रबीला केरकेट्टा 45 वर्ष हो गये। दोनो का इलाज का रायडीह सीएचसी में चल रहा है। वहीं दुघर्टना में आंशिक रूप से घायल अन्य यात्रियों को इलाज के बाद दूसरे बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया। जानकारी के मुताबिक मंत्री नामक उक्त बस गुमला से लातेहार जिले के महुआडांड जा रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें