ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलापार्टी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और समाधान करें: सुदर्शन

पार्टी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और समाधान करें: सुदर्शन

पार्टी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और समाधान करें: सुदर्शनपार्टी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और...

पार्टी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और समाधान करें: सुदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 05 Dec 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

विशुनपुर प्रतिनिधि

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को विशुनपुर स्थित कोलेश्वर नाथ विद्या मंदिर बनारी में केदार साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सांसद सुदर्शन भगत,राज्य सभा सांसद समीर उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित हुये। सांसद श्री भगत कार्यकर्ताओं को आम लोगों की समस्याओं को डोर टू डोर जाकर समझने और उसका समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को मिलने वाली सरकारी सुविधा को मुहैया करा दिया जाए और उन्हें जागरूक किया जाये, तभी लोगो का विकास होगा। उन्होने यह भी कहा कि लोगों को संगठन से जोड़ कर बेहतर ढंग से मजबूत करें, ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष से कहा कि सभी लोग पूरी इमानदारी पूर्वक अपने अपने कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषि बिल पास किया गया है, परंतु विपक्ष द्वारा उसे लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसलिए हम सभी लोगों का दायित्व बनता है कि सभी लोग कृषि बिल के बारे में विस्तार से लोगों को बताएं। मौके पर राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि हमारा संगठन तब ही मजबूत हो पाएगा, जब पूरे इमानदारी पूर्वक गांव में पहुंचकर अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक काम हम करेंगें। मौके पर अन्य वरिष्ठ भाजपाई सहित कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें