भरनो में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर अफवाहों से प्रभावित लक्ष्य

Apr 07, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षापंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षापंचायत समिति बैठक में योजनाओं

भरनो में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर अफवाहों से प्रभावित लक्ष्य

भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव और बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा के साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम ने भरनो के बैंकों में ऋण वितरण में बिचौलियों की भूमिका का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों के ऋण बिचौलियों के इशारे पर पारित होते हैं। इस पर इंडियन बैंक के मैनेजर विवान सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपों को खारिज किया।स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा प्रभारी जाहिद अख्तर ने बताया कि 14 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन दिया जा रहा है।

इसके तहत 922 बच्चियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है,लेकिन सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण अब तक मात्र तीन बच्चियों को ही वैक्सीन दिया जा सका है।वहीं बीडीओ ने पेयजल समस्या को लेकर कंट्रोल रूम गठन की जानकारी देते हुए कहा कि संबंधित समस्याओं को लिखित रूप में दर्ज कराएं। मुखिया रश्मि लकड़ा ने अपने पंचायत के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। मौके पर सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा, शांतनु कुमार, नील कच्छप, तारिक अनवर, सूरज लकड़ा, विजय भारती सहित सभी पंचायत समिति सदस्य व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।