पालकोट में सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का लिया निर्णय

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

पालकोट में रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ विजय उरांव की अध्यक्षता में सभी समुदायों ने मिलकर पर्व मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने सभी त्योहारों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मनाने की अपील की। बैठक में जुलूस के रूट और व्यवस्था पर चर्चा की गई।

पालकोट में सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का लिया निर्णय

पालकोट। रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर गुरुवार को पालकोट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ विजय उरांव ने की। जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। बीडीओ उरांव ने कहा कि सभी त्योहारों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।बैठक में रामनवमी और सरहुल जुलूस के रूट व व्यवस्था पर चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।