केन्द्रीय विद्यालय के छात्र क्रिस का इंसपायर अवॉर्ड के लिए चयन
गुमला के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र क्रिस कुमार सिंह का चयन इंसपायर मानक अवॉर्ड 2025-26 के लिए किया गया है। उन्हें 10 हजार रुपये और प्रमाण पत्र मिला है। क्रिस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उनकी उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

गुमला। केन्द्रीय विद्यालय गुमला के कक्षा 11वीं के मेधावी छात्र क्रिस कुमार सिंह का चयन इंसपायर मानक अवॉर्ड 2025-26 के लिए किया गया है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उन्हें 10 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय प्रकाश जोशी ने कहा कि क्रिस कुमार सिंह का चयन उनकी असाधारण रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।क्रिस ने अपनी सफलता का श्रेय भौतिकी शिक्षिका प्रियंका कुमारी, अपने माता-पिता यशवंत सिंह और धनमेत सिंह के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया।बताया
जाता है कि क्रिस कुमार बसिया प्रखंड के ममरला ठाकुर गांव के निवासी हैं और एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे गांव में खेती-बारी के कार्यों में भी हाथ बंटाते हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी और गर्व का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


