कामडारा में स्कूल रूआर कार्यशाला 13 को
Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
कामडारा में 13 अप्रैल को स्कूल रूआर 2026 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुसार सभी बच्चों का नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भाग लेंगे।

कामडारा। स्कूल रूआर 2026 के तहत 13 अप्रैल को प्रखंड परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। इसका उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी बच्चों का नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। बीडीओ जोसेफ कंडुलना ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


