ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाअधिकारी आज से कलमबंद हड़ताल पर गए

अधिकारी आज से कलमबंद हड़ताल पर गए

जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में शुक्रवार को झासा के गुमला जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाले इस बैठक में सरायकेला में भाजपा विधायक साधुचरण द्वारा जिला भू...

अधिकारी आज से कलमबंद हड़ताल पर गए
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 24 Feb 2018 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में शुक्रवार को झासा के गुमला जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाले इस बैठक में सरायकेला में भाजपा विधायक साधुचरण द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को थप्पड़ मारने की घटना की निंदा की गयी। और बैठक में निर्णय लिया गया कि ईचागढ़ के विधायक साधुचरण के विरूद्ध कार्रवाई होने तक जिले के पदाधिकारी कलमबंद हड़ताल करेगें। बैठक में भाग ले रहे जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारियों के साथ लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा र्दुव्यवहार किया जा रहा है। इससे झारखंड प्रशासनिक सेवा के मान सम्मान का हनन हो रहा है। इस तरह की घटनाओ को रोकने के लिए राज्य में अधिकारियों को भी गोलबंद हो आवाज उठाने की जरूरत है। मौके पर आईडीडीए निदेशक कृष्ण किशोर, एसी आलोक शिकारी कच्छप, नयन तारा केरकेट्टा,मुस्तकिम अंसारी,एसडीओं केके राजहंस,डीटीओं विजय वर्मा,एलआरडीसी समेत जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व सीओं उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें