ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलानौ सूत्री मांगों को पंचायत सचिव बेमियादी हड़ताल पर गये

नौ सूत्री मांगों को पंचायत सचिव बेमियादी हड़ताल पर गये

सिसई। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड के सभी पंचायत सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये। एक अक्टूबर से नौ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने बीडीओ मनोरंजन कुमार को...

नौ सूत्री मांगों को पंचायत सचिव बेमियादी हड़ताल पर गये
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाWed, 02 Oct 2019 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड के सभी पंचायत सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये। एक अक्टूबर से नौ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने बीडीओ मनोरंजन कुमार को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड के विकास कार्य,पंचायत में चल रही योजनाओं पर अब ग्रहण लगने का आशंका बढ गई है। इस बाबत पंसे परमानंद बडाईक ने बताया कि सरकार द्वारा जब तक हमलोगो की नौ सूत्री मांगो को पूरा नही किया जाता है ,तब तक संघ के लोग हड़ताल पर रहेंगे। पिछले काफी दिनों से सरकार हमारी मांगों पर कोई ध्यान नही दे रही है। पूरे झारखंड के पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर राज्य संघ के बैनर तले मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें