Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsNew Community Health Center Causes Problems for Patients in Kamdara
सड़क संकरा होने से कामडारा सीएचसी पहुंच रहे एंबुलेंस, मरीजों की बढ़ी परेशानी

सड़क संकरा होने से कामडारा सीएचसी पहुंच रहे एंबुलेंस, मरीजों की बढ़ी परेशानी

संक्षेप:

कामडारा प्रखंड का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। स्टेट हाइवे से दो किमी अंदर जरिया गांव में बना यह सी

Jul 23, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

कामडारा। प्रखंड का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। स्टेट हाइवे से दो किमी अंदर जरिया गांव में बना यह सीएचसी भवन तक पहुंचने के लिए पीसीसी पथ बनाया गया है,लेकिन यह रास्ता इतना संकरा और दोनों ओर पेड़ों से घिरा है कि 108 एंबुलेंस जैसे बड़े वाहन अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मंगलवार को विमल होरो अपने मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन पेड़ की डालियों की वजह से एंबुलेंस बीच रास्ते से ही लौट गई। मरीज को रेफरल अस्पताल कोनबीर भेजना पड़ा। रास्ता संकरा होने और सार्वजनिक साधन की सुविधा न होने से मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नई इमारत पहली बारिश में ही सिपेज करने लगी है। कुल मिलाकर नया अस्पताल मरीजों के लिए मुसीबत बन गया है।