Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsNegligence at Chainpur Community Health Center Patients Suffer Due to Doctor Absences
चैनपुर सीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी, ड्यूटी रोस्टर बेअसर

चैनपुर सीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी, ड्यूटी रोस्टर बेअसर

संक्षेप:

मरीज निजी क्लीनिक जाने को मजबूर चैनपुर सीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी, ड्यूटी रोस्टर बेअसरचैनपुर सीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी, ड्यूटी रोस्टर बेअसरचैन

Jan 27, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

चैनपुर प्रतिनिधि । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में इन दिनों इलाज से ज्यादा लापरवाही और मनमानी देखने को मिल रही है। यहां पदस्थापित चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उपस्थित नहीं रह रहे हैं, जिसका सीधा असर दूर-दराज से आने वाले गरीब मरीजों पर पड़ रहा है। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर निर्भर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे मीरा कुमारी, रीमा देवी और आराध्या कुमारी इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचीं। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार इस समय डॉ.जैन वंदना बेक की ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन वे अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। न तो उन्होंने अवकाश का कोई आवेदन दिया था और न ही अनुपस्थिति का कोई कारण बताया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घंटों इंतजार के बाद मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।स्थानीय लोगों ने बताया कि कड़े संघर्ष और मांगों के बाद चैनपुर सीएचसी में चार डॉक्टरों की नियुक्ति हुई थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब रेफरल की समस्या खत्म होगी और गांव में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। लेकिन डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।सरकारी डॉक्टर के नहीं मिलने पर मरीज मजबूरी में निजी क्लीनिकों का सहारा लेते हैं। जहां उनसे भारी रकम वसूली जाती है। बीमारी की पीड़ा के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। डॉक्टरों की इस लापरवाही से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। मरीजों ने गुमला उपायुक्त और सिविल सर्जन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सके।